Uttar Pradesh

गाजीपुर-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ सोमवार को

गाजीपुर सिटी-कोलकाता-गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक एक्सप्रेसindian train
गाजीपुर सिटी-कोलकाता-गाजीपुर सिटी, साप्ताहिक एक्सप्रेस
indian train

लखनऊ। यात्रियों की सुविधा के लिए गाजीपुर सिटी-कोलकाता-गाजीपुर सिटी (वाया छपरा) साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ गाजीपुर सिटी से 19 दिसंबर को किया जाना है।

इसके बाद नियमित गाड़ी संख्या 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन कोलकाता से 25 दिसंबर से प्रत्येक रविवार को तथा नियमित गाड़ी संख्या 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन गाजीपुर से 26 दिसंबर से प्रत्येक सोमवार को गाजीपुर सिटी से किया जाएगा।

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि विशेष गाड़ी संख्या 3122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता विशेष गाड़ी 19 दिसंबर को गाजीपुर सिटी से 12.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 13.15 बजे, छपरा से 15.00 बजे, दिघवारा से 15.42 बजे, पाटलीपुत्र से 16.35 बजे, पटना जंक्शन से 17.15 बजे, बख्तियारपुर से 18.02 बजे, हाथीदह से 18.44 बजे, क्यिूल से 19.08 बजे, झाझा से 20.25 बजे, जसीडीह से 21.02 बजे, मधुपुर से 21.29 बजे, आसनसोल से 22.50 बजे तथा दुर्गापुर से 23.30 बजे छूटकर दूसरे दिन कोलकाता 3.00 बजे पहुंचेगी।

वहीं नियमित गाड़ी संख्या 13121 कोलकाता-गाजीपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस कोलकाता से 20.05 बजे प्रस्थान कर दुर्गापुर से 22.19 बजे, आसनसोल से 22.51 बजे, मधुपुर से 23.59 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.26 बजे, झाझा से 01.50 बजे, क्यिूल से 02.37 बजे, हाथीदह से 03.03 बजे, बख्तियारपुर से 03.54 बजे, पटना जंक्शन से 05.30 बजे, पाटलीपुत्र से 06.07 बजे, दिघवारा से 06.51 बजे, छपरा से 07.35 बजे तथा बलिया से 08.48 बजे छूटकर गाजीपुर सिटी 10.25 बजे पहुंचेगी।

इसी तरह वापसी यात्रा में नियमित गाड़ी संख्या 13122 गाजीपुर सिटी-कोलकाता साप्ताहिक एक्सप्रेस गाजीपुर सिटी से 14.15 बजे प्रस्थान कर बलिया से 15.47 बजे, छपरा से 17.15 बजे, दिघवारा से 17.44 बजे, पाटलीपुत्र से 19.27 बजे, पटना जंक्शन से 20.40 बजे, बख्तियारपुर से 21.26 बजे, हाथीदह से 22.06 बजे, क्यिूल से 22.30 बजे, झाझा से 23.45 बजे, दूसरे दिन जसीडीह से 00.19 बजे, मधुपुर से 00.46 बजे, आसनसोल से 2.07 बजे तथा दुगार्पुर से 02.39 बजे छूटकर कोलकाता 5.15 बजे पहुंचेगी।

इस गाड़ी की संरचना में जनरेटर सह लगेज यान के दो, साधारण श्रेणी के छह, शयनयान श्रेणी के छह, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक कोच सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।

=>
=>
loading...