Other NewsScience & Tech.

नासा के वैज्ञानिकों ने एलियन के वजूद को लेकर किए चौकाने वाले खुलासे, जानने के लिए देखिए खबर

क्या सच में एलियन होते हैं? यह सवाल हर बच्चे, बड़े और बूढ़े के मन में हमेशा बना रहता है। लेकिन इसका जवाब क्या है? ये किसी को भी नही पता है। जितना पुराना यह सवाल है उतनी ही पुरानी वैज्ञानिकों की खोजें, लेकिन आज तक इस सवाल का जवाब ढूंढे नहीं मिला है। हालांकि, वैज्ञानिकों को इस बात के संकेत जरूर मिले हैं कि धरती से परे अन्य ग्रहों पर भी जीवन है।

लेकिन, वहां का जीवन कैसा है। लोग कैसे हैं। वे कैसे दिखते हैं। क्या खाते-पीते हैं। क्या यही एलियन होते हैं। ये सारी बातें अभी तक कल्पनाओं और अनुभवों पर ही आधारित है। बॉलीवुड या हॉलीवुड की फिल्मों में भी हमनें अभी तक जो एलियन देखे हैं, वे कल्पनाओं पर ही आधारित हैं। क्योंकि, हमारे वैज्ञानिक अभी तक इस बात का पता नहीं लगा पाए हैं कि क्या एलियन सच में होते हैं?

नासा वैज्ञानिक ने किया चौंकाने वाला खुलासा 

नासा ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो अपलोड किया है। इसमें सवाल किया गया है कि क्या वाकई में एलियन होते हैं। इस सवाल के जवाब में नासा वैज्ञानिक डॉ. लिंडसे हेस कहती हैं कि यह वाकई में बहुत रोचक सवाल है। वैज्ञानिक भी लंबे समय से यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है। हालांकि, वह आगे कहती हैं कि अमेरिकी स्पेस एजेंसी ने इसका पता लगाने के लिए मंगल ग्रह पर पांच रोवर्स व चार लैंडर्स भेजे हैं।

ये रोवर्स व लैंडर्स हाई रिजॉल्यूशन कैमरे से लैस हैं, जो मंगल ग्रह का निरीक्षण कर रहे हैं। इसके बावजूद हम सिर्फ मंगल के एक हिस्से का ही पता लगा पाए हैं। इसलिए हम नहीं कह सकते कि एलियन होते हैं या नहीं।

अनंत है ब्रह्मांड 

अमेरिकन अंतरिक्ष यात्री व लेखक कार्ल सागन ने लिखा था कि ब्रह्मांड बहुत बड़ा है, यह अनंत है। अगर इस ब्रह्मांड में सिर्फ हम हैं तो यह बर्बादी है। हालांकि, नासा वैज्ञानिक डॉ. लिंडसे वादा करती हैं कि हम इसका पता लगाकर रहेंगे कि धरती के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है कि नहीं।

 

 

=>
=>
loading...