NationalTop NewsUttar Pradesh

कांग्रेस ने तेज़ की यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां, आज तीन बजे लखनऊ में पार्टी नेताओं से मिलेंगी प्रियंका

लखनऊ। कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज़ कर दी हैं। इसी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज दोपहर तीन बजे लखनऊ पहुंचेंगी। इस दौरान वह कांग्रेस के पुराने नेताओं से मिलकर यूपी चुनाव में पार्टी की खोई ताकत को वापस पाने के लिए रणनीति बनाएंगी।

इसके अलावा  कांग्रेस 7 अक्टूबर से यूपी में प्रतिज्ञा यात्रा शुरू करेगी। कांग्रेस ने अपने चुनावी वादे बताने के लिए 12 हजार किमी की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालने की घोषणा की है। कांग्रेस के प्रवक्ता बृजेंद्र सिंह ने बताया कि पितृपक्ष की वजह से इस यात्रा को आगे बढ़ाया गया है। अब ये यात्रा नवरात्री को ध्यान में रखते हुए 7 अक्टूबर से शुरू की जाएगी।

कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा के तहत प्रत्येक मंडल में एक बड़ी जनसभा करने की भी तैयारी कर रही है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू करीब 16 मंडलों की जनसभाओं के लिए तैयारी बैठक भी कर चुके हैं। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रतिज्ञा यात्रा के तहत ही कांग्रेस ने 19 नवंबर को लखनऊ में प्रदेश स्तरीय रैली करने की योजना बनाई है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH