Uttar Pradesh

नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने किया व्यापारियों और पत्रकारों का सम्मान

वृंदावन।(द्वारकेश बर्मन) वरिष्ठ संवाददाता) श्री धाम वृंदावन के बुर्जा क्षेत्र स्थित केशव फार्म हाउस पर व्यापारियों एवं पत्रकारों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में पधारे उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उतर प्रदेश पंजीकृत के प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल सम्मानित अतिथि एवं नगर उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल वृन्दावन के संरक्षक महेश खंडेलवाल श्याम सुंदर गौतम, भीमसेन अग्रवाल, राजकुमार कपडे वाले, ठाकुर कालीचरण सिंह, द्वारा संयुक्त रुप से श्री बांके बिहारी के चित्रपट पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि आज का कार्यक्रम सभी व्यापारियों को एकजुट करने के लिए किया गया है। इस कोरोना काल में व्यापारी पूरी तरह बर्बाद हो गया। इस हालत में बैंक की किस्त भी नहीं दे पा रहे हैं। जिसके चलते बैंकों के नोटिस आने शुरू हो गए हैं। इस समय केंद्र व राज्य सरकार को चाहिए कि वे व्यापारियों की मदद करें और कोई राहत पैकेज का ऐलान करें। साथ ही उनको एक वर्ष का समय अपने खातों को सुचारू रूप से चलाने के लिए देना चाहिए। अन्यथा व्यापारी के साथ-साथ बैंक में भी डूब जाएंगी। व्यापारियों की एक और सबसे बड़ी समस्या है खाद्य सुरक्षा कानून जिसके तहत कभी भी कोई भी अधिकारी व्यापारियों को परेशान करने पहुंच जाता है। 50 साल पुराने कानून के मानकों के तहत परीक्षण किया जाता है। यदि आज की बात करें तो आज के समय में पहले जैसा कुछ भी नहीं है। पानी, दूध, अनाज, तेल, गुड़, चीनी ज्यादातर सभी चीजों में बदलाव आ गया है। लेकिन खाद्य सुरक्षा कानून के मानकों में बदलाव नहीं किया गया। जिसके कारण व्यापारियों को बेवजह परेशान होना पड़ता है।

गोरखपुर में पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्वक व्यापारी की मौत को लेकर उन्होंने कहा कि जब तक उन दोषी पुलिसवालों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होगा तब तक व्यापारी समाज चुप नहीं बैठेगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष आलोक बंसल ने बताया कि आज के कार्यक्रम में वृंदावन के समस्त व्यापारियों के साथ साथ पत्रकारों का भी सम्मान किया गया है। पत्रकारों के माध्यम से ही हम अपनी बात प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचा पाते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुकुल वार्ष्णेय, वरुण वार्ष्णेय, नवीन चौधरी, आशीष ठाकुर, आशीष अग्रवाल, हेमंत भारती, प्रदीप बनर्जी, अनिल कुमार शर्मा, मुकुंद शर्मा, शैलेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, जॉनी भाटिया, रजत बंसल, कृष्ण मुरारी अग्रवाल, पवन गोस्वामी, आनंद गुप्ता, सोनू अग्रवाल, प्रिंस खंडेलवाल, अजय गुप्ता, रामू गुप्ता, कपिल बंसल, आयुष अग्रवाल, राहुल शुक्ला आदि बहुत से व्यापारी बंधु उपस्थित रहे। व्यापार मंडल के मीडिया प्रभारी रितिक अग्रवाल ने आए हुए सभी व्यापारियों एवं पत्रकारों को पटका पहनाकर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुधीर शुक्ला ने एवं धन्यवाद ज्ञापन चेयरमैन धनेंद्र अग्रवाल बॉबी ने किया।

मथुरा से वरिष्ठ संवाददाता द्वारकेश बर्मन की रिपोर्ट

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH