International

शिंजो आबे मंत्रिमंडल की समर्थन दर गिरी : सर्वेक्षण

शिंजो आबे, आबे-पुतिन, जापान, टोक्योShinzo Abe

 

 

शिंजो आबे, आबे-पुतिन, जापान, टोक्यो
Shinzo Abe

टोक्यो । जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के मंत्रिमंडल की समर्थन दर में और गिरावट आई है। यह पिछले महीने की तुलना में घटकर 54.8 फीसदी हो गई है। समर्थन दर में गिरावट का कारण कसीनो से प्रतिबंध हटाने का विवादास्पद विधेयक और आबे-पुतिन सम्मेलन के दौरान सार्वभौमिक विवाद का हल न खोज निकालना है।

जापान की समाचार एजेंसी द्वारा देशव्यापी स्तर पर किए गए दो दिवसीय सर्वेक्षण के मुताबिक, प्रधानमंत्री आबे के मंत्रिमंडल को मंजूरी नहीं मिलने की दर बढ़कर 3.7 प्रतिशतांक हो गई है, जबकि पिछले महीने यह 34.1 प्रतिशत थी। नवंबर माह में आबे के मंत्रिमंडल की समर्थन दर बढ़कर 60.7 फीसदी थी।

नए कसीनो कानून के मुताबिक, 69.6 फीसदी लोगों ने इसका विरोध किया है जबकि 24.6 फीसदी लोगों ने इसके प्रति समर्थन जताया है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व में जापान की सत्तारूढ़ पार्टी ने कसीनो को कानूनी रूप से अमलीजामा पहनाने के लिए विवादास्पद विधेयक पारित किया था। इस विधेयक को बुधवार को संसद के ऊपरी सदन में पेश किया गया था। ऐसा विश्वास था कि इस विधेयक से पर्यटन के जरिए राजस्व बढ़ाने में मदद मिलेगी।

=>
=>
loading...