EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

दिवंगत अभिनेता पुनीत राजकुमार की दान करी गई आंखें, पिता ने भी किए थे नेत्रदान

कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार 29 अक्तूबर को अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर ने हर किसी को गहरा झटका दिया है। पुनीत महज 46 साल के थे और दिल का दौरा पड़ने का कारण उनका निधन हो गया। फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले पुनीत को जिम में दो घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पुनीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।

दान की गईं दिवंगत अभिनेता की आंखें

अभिनेता ने अपने पिता की तरह अपनी आंखें दान कर दीं।  प्रसिद्ध अभिनेता डॉ राजकुमार ने 1994 में खुद अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। गौरतलब है कि डॉ राजकुमार का भी निधन साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था। अभिनेता चेतन कुमार ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के छह घंटे के भीतर ऑपरेशन किया।

अभिनेता ने लिखा, ‘जब मैं अप्पू सर को देखने के लिए अस्पताल में था तो निधन के बाद छह घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों का एक समूह आया था। जैसे डॉक्टर राजकुमार और निम्माशिवा ने नेत्रदान किए थे वैसे ही अप्पू सर ने भी नेत्रदान किया। इसके साथ ही अभिनेता ने इसे मिसाल बताते हुए लोगों से अपील किया कि वह भी उनके पद्चिन्हों पर चलें और नेत्रदान करें’।

शिवराजकुमार की बेटी निवेदिता पुनीत के तबीयत बिगड़ने की खबर पाते ही अस्पताल पहुंचीं। स्टार रविचंद्रन और निर्माता जयन्ना व के पी श्रीकांत भी अस्पताल में पुनीत की हालत देखने पहुंचे थे। पुनीत के निधन की खबर से फैंस को काफी सदमा लगा है।

पुनीत सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं थे बल्कि एक गायक भी थे। उनका जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म अप्पू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वो 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।
विज्ञापन

पुनीत दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक मशहूर नाम थे। पुनीत के पिता राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का आइकन माना जाता था। वह पहले ऐसे कन्नड़ इंडस्ट्री के अभिनेता थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। पुनीत के पिता राजकुमार उन्हें और उनकी बहन को फिल्म के सेट पर ले जाया करते थे। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे।

 

=>
=>
loading...