BusinessGadgetsScience & Tech.technical news

पाकिस्तान की GDP से ज्यादा हुई एलन मस्क की संपत्ति

नई दिल्ली। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 300 अरब डॉलर की नेटवर्थ पार करने वाले पहले व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने एक दिन में अपनी संपत्ति में 10 अरब डॉलर की बढ़ोतरी की है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मस्क की कुल संपत्ति 302 बिलियन डॉलर हो गई।इस हिसाब से एलन मस्क की संपत्ति पाकिस्तान की पूरी GDP से भी ज्यादा हो चुकी है। विश्व बैंक के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2020 में 263.69 बिलियन अमेरिकी डॉलर थी।

10 अरब डॉलर की वृद्धि के बाद टेस्ला के शेयरों में वृद्धि हुई, इलेक्ट्रिक कार फर्म ने अपने 100,000 वाहनों को बनाने के लिए हट्र्ज कंपनी के साथ एक बड़ा सौदा किया है।

शुक्रवार को, माइक्रोसॉफ्ट ने 2.46 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी के रूप में अपना मुकाम हासिल किया, एप्पल के शेयर में चार प्रतिशत गिरावट के बाद कुल मूल्य 2.41 ट्रिलियन डॉलर हो गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH