NationalTop Newsमुख्य समाचार

भारतीय रेलवे देता है 35 पैसे का बीमा, 10 लाख तक का होता है कवर, जानिए पूरी खबर

लखनऊः एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए हम कई तरह के वाहनों का उपयोग करते हैं। लेकिन जब हमें दूर का सफर करना पड़ता है तो फिर लोग भारतीय रेलवे का सफर करना ही ज्यादा बेहतर समझते हैं। रेल का सफर अपने आप में ही एक अनोखा अनुभव होता हैं। साथ ही साथ हम घर बैठे ऑनलाइन टिकट भी बुक करवा सकते है, अपनी मनपसंद सीट चुन सकते हैं, सफर के दौरान स्वादिष्ट खानपान का स्वाद ले सकते हैं, शौचालय की सुविधा होती है और सबसे खास बात की समय पर सफर तय हो जाता है।

लेकिन आम आदमी को इस बात की जानकारी ही नही होगी कि भारतीय रेलवे आपको 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर भी देता है?शायद नहीं? लेकिन अगर आपको इस बात की जानकारी नही है तो आज हम आपको बताएगें की आखिर आप कैसे इस बीमा कवर का लाभ उठा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में…

क्या है ये बीमा कवर?

दरअसल, भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी रेल से यात्रा करने वाले लोगों को महज 35 पैसे के लगभग शून्य प्रीमियम पर 10 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान कर रहा है। ऐसे में ये यात्रियों के लिए सबसे सस्ता और सबसे अच्छा बीमा कवर हो सकता है।

कैसे करें?

जब आप आईआरसीटीसी के जरिए अपनी ट्रेन टिकट बुक करते हैं, तो वहां आपको यात्रा बीमा का विकल्प मिलेगा। आप अगर इस विकल्प को चुनते हैं, तो आपको ये बीमा कवर दिया जाएगा। वहीं, एक पीएनआर के जरिए जितने भी यात्रियों के टिकट बुक किए जाएंगे, ये उन सभी यात्रियों पर लागू होगा।

आईआरसीटीसी की वेबसाइट के मुताबिक इन चीजों के लिए मिलेगा बीमा:-

-स्थायी आंशिक विकलांगता

-स्थायी पूर्ण विकलांगता

-चोट और नश्वर अवशेषों के परविहन के लिए अस्पताल में भर्ती खर्च

-यात्रा के दौरान मृत्यु।

इतना है कवर:-

-चोट के कारण अस्पताल में भर्ती होने पर 2 लाख रुपये का कवर

-स्थायी आंशिक विकलांगता के लिए 7.5 लाख रुपये का कवर

-पार्थिव शरीर के परिवहन के लिए 10 हजार रुपये तक का कवर

-रेल दुर्घटना या किसी अप्रिय घटना के कारण मृत्यु या स्थायी पूर्ण विकलांगता होने पर 10 लाख रुपये का कवर।

 

=>
=>
loading...