EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

इन क्रिकटरों के साथ रहा है बॉलीवुड की हसीनाओं का रिश्ता, जानिए पूरी खबर

मुंबई- प्यार दीवाना मस्ताना तो होता ही है साथ ही कब किससे और कहां हो जाए किसी को पता नहीं चलता है। कभी साथ काम करते करते प्यार हो जाता है तो कभी कभी दूसरे प्रोफेशन में रहते हुए भी रिश्ते जुड़ जाते हैं। बॉलीवुड और क्रिकेट का भी कुछ ऐसा ही रिश्ता रहा हैं। पिच पर अच्छों अच्छों की छुट्टी कर देने वाले कई क्रिकेटर्स ऐसे रहे हैं जो बॉलीवुड की हसिनाओं के आगे क्लीन बोल्ड हो गए। कई क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के बीच अफेयर रहा लेकिन जहां कुछ रिश्ते शादी के बंधन में बंध गए तो वहीं कुछ समय के साथ पीछे छूट गए। तो चलिए आपको बताते हैं कुछ ऐसे ही रिश्तों के बारे में जिनमें प्यार तो दिखा लेकिन शादी नहीं हो पाई।

हेमा मालनी- एस. वेंकटराघवन

हेमा मालिनी की खूबसूरती पर धर्मेंद्र, जितेंद्र और संजीव कुमार ही नहीं बल्कि क्रिकेटर एस वेंकटराघवन भी फिदा थे। वेंकटराघवन हेमा को काफी पसंद करते थे लेकिन उस समय हेमा को जीतने के लिए धर्मेंद्र किसी को भी आगे नहीं आने दे रहे थे। ऐसे में वेंकटराघवन अपने प्यार का खुले तौर पर इजहार करने के बाद भी हेमा मालिनी से शादी नहीं कर पाए।

नीना गुप्ता-विवियन रिचर्ड्स

क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता के अफेयर ने जबरदस्त सुर्खियां बटोरी थीं। एक दौर ऐसा था जब दोनों एक दूसरे के साथ हर वक्त देखे जाते थे। इस दौरान नीना गर्भवती भी हो गईं और उन्होंने मसाबा को जन्म भी दिया लेकिन उनकी शादी विवियन से नहीं हुईं। नीना ने मसाबा को अकेले बड़ा किया लेकिन किसी किसी मौके पर तीनों साथ भी नजर आ जाते हैं।

अमृता सिंह-रवि शास्त्री

सैफ के प्यार में पड़ने से पहले अमृता का नाम रवि शास्त्री संग जुड़ा था। दोनों को अक्सर साथ में वक्त बिताते भी देखा गया था। यहां तक कि उन्होंने एक दूसरे के लिए दुनिया के सामने प्यार का इजहार भी कर दिया था लेकिन उनका रिश्ता ज्यादा समय तक चला नहीं और फिर दोनों अलग हो गए।

किम शर्मा-युवराज सिंह

एक वक्त ऐसा था जब युवराज सिंह का नाम बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा से जुड़ा था। दोनों के अफेयर को देखकर लगता था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हालांकि ऐसा हुआ नहीं। किसी वजह से दोनों अलग हो गए और युवराज ने हेजल से शादी कर ली। वहीं किम का नाम अब लिएंडर पेस से जुड़ रहा है।

दीपिका पादुकोण- महेंद्र सिंह धोनी

दीपिका जब फिल्म इंडस्ट्री में नई नई आईं थी तो उनका नाम क्रिकेटर धोनी से जुड़ा था। वह कई बार धोनी के मैच देखने भी गई थीं और उनकी जोड़ी को लेकर कई तरह की अफवाहें भी उड़ने लगी थीं। हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा लंबा चल नहीं पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

रेखा-इमरान

रेखा का नाम बॉलीवुड के कई सितारों से जुड़ा लेकिन क्रिकेटर्स के बीच भी उनके नाम की खूब चर्चा होती थी। रेखा का अफेयर पाकिस्तानी टीम के क्रिकेट इमरान खान से जुड़ा था। बतातें हैं कि रेखा की मां भी उनके रिश्ते को पसंद करती थीं लेकिन यह शादी तक नहीं पहुंच पाया। इमरान खान ने यह भी कहा था कि उन्होंने रेखा के साथ अच्छा वक्त बिताया लेकिन अब उन्हें  इससे बाहर निकलना है। हालांकि रेखा ने इस पर कभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

 

=>
=>
loading...