EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

आहान शेट्टी की डेब्यू फिल्म तड़प ने की शानदार शुरुआत, पहले ही दिन कमाएं 4 करोड़ रुपये

मुंबईः सिनेमाघरों में एक और स्टार किड की फिल्म ने दस्तक दे दी है। बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी ने अपनी पहली फिल्म ‘तड़प’ से बॉलीवुड में डेब्यू कर लिया है। फिल्म बीते शुक्रवार बॉक्सऑफिस पर रिलीज हो चुकी है। पिछले कई दिनों से फिल्म को लेकर काफी चर्चा बनी हुई थी। फिल्म के गाने हों या ट्रेलर सभी ने इसे काफी पसंद किया था। इसी का नतीजा है कि अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर फिल्म ‘तड़प’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन अपनी झोली में 4 करोड़ की कमाई डाल ली है।

फिल्म की 4 करोड़ की ओपनिंग को लेकर कहा जा रहा है कि फिल्म दर्शको को काफी पसंद आ रही है। इससे पहले बीते दिनों रिलीज हुई जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला स्टारर फिल्म सत्यमेव जयते 2 ने अपने पहले दिन सिर्फ 2 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं, सलमान खान की अंतिम ने पहले दिन 4.75 करोड़ कमाए थे। ऐसे में नई स्टार कास्ट को देखते हुए ‘तड़प’ की पहले दिन की कमाई को शानदार कहा जा रहा है। अहान शेट्टी की ‘तड़प’ साउथ इंडस्ट्री की सुपरहिट फिल्म ‘आरएक्स 100’ की हिंदी रीमेक है। फिल्म में अहान शेट्टी के साथ तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में हैं।

अहान शेट्टी और तारा सुतारिया स्टारर यह फिल्म फॉक्स स्टार स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत और सह-निर्मित की गई है। वहीं, साजिद नाडियाडवाला इसके निर्माता है। जबकि इसे लिखा रजत अरोड़ा ने है। साथ ही मिलन लुथरिया द्वारा फिल्म तड़प का निर्देशन किया गया है।

 

=>
=>
loading...