Odd & WeirdTop Newsमुख्य समाचार

दुनिया के पहले टेक्स्ट मैसेज की होने जा रही है नीलामी, कीमत जान के हो जाएंगे हैरान

दुनिया के पहले टेक्स्ट मैसेज को आज भी संभालकर रखा गया है, जिसे आज से 29 साल पहले 1992 में भेजा गया था। इस खास टेक्स्ट मैसेज की नीलामी 21 दिसंबर को हो रही है। दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज वोडाफोन नंबर पर भेजा गया था। वोडाफोन का ही कर्मचारी नील पापवर्थ ने 3 दिसंबर 1992 को दुनिया का पहला टेक्स्ट मैसेज भेजा था। यह मैसेज 14 कैरेक्टर का था।

उन्होंने, केवल ‘मेरी क्रिसमस’ लिखकर भेजा था। उस समय पापवर्थ की उम्र 22 साल थी। वो वोडाफोन के लिए शार्ट मैसेज सर्विस (एसएमएस) पर काम कर रहे थे। उन्होंने दुनिया का पहला मैसेज वोडाफोन के निदेशक रिचर्ड जार्विस को भेजा था। इस मैसेज को फ्रांस में एगट्स ऑक्सन हाउस की तरफ से नीलाम किया जा रहा है।

इस टेक्स्ट मैसेज को क्रिप्टोकरेंसी में खरीदा जा सकता है। मैसेज को करीब 1 करोड़ 71 लाख रुपये में नीलाम के लिए लिस्ट किया गया है। बता दें कि इसके एक साल बाद यानी 1993 में नोकिया ने एसएमएस फीचर पेश किया था।

 

=>
=>
loading...