Entertainment

सैफ-करीना के बेटे के नाम तैमूर पर तारिक फतह ने कसा तंज

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तैमूर अली खान पटोदी, तारिक फतहtarique fateh saif kareena
बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान, तैमूर अली खान पटोदी, तारिक फतह
tarique fateh saif kareena

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान का बेबी तैमूर अली खान पटोदी जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तैमूर के जन्म के बाद करीना कपूर खान नाम के ट्विटर पर तैमूर के जन्म की मुबारकबाद दी गई। जिसपर पाकिस्तान में जन्मे कनाडाई लेखक तारिक फतह ने रिप्लाई किया।

तारिक फतह ने लिखा करीना या तो तुम अनपढ़ हो या अभिमानी हो। तुमने अपने बेटे का नाम तैमूर रखकर यह सुनिश्चित कर दिया है कि उसकी तुलना हमेशा भारतीयों के एक सामूहिक हत्यारे से की जाती रहेगी।

करीना ने मंगलवार सुबह 7:30 बजे ब्रीच कैंडी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। मां और बच्चा दोनों ठीक हैं। करण जौहर ने ट्वीट कर लिखा, बेबो ने बेटे को जन्म दिया। मैं बहुत खुश हूं। करण ने ट्वीट के साथ हैशटेग में बेबी का नाम तैमुर अली खान लिखा।

करीना की प्रेगनेंसी पर सैफ ने कहा था, ‘मेरे और करीना के रिश्ते को एक नई पहचान मिली है। ये बच्चा हमारे रिश्ते को पूरा कर देगा। मैं बहुत खुश हूं, ये बच्चा आधा मेरा और आधा करीना का है।’

=>
=>
loading...