Regional

महाराष्ट्र में होटल में आग, 6 की मौत

महाराष्ट्र, होटल, 6 की मौत, गोंदिया शहर, पुलिस अधिकारी

 

महाराष्ट्र, होटल, 6 की मौत, गोंदिया शहर, पुलिस अधिकारी

गोंदिया (महाराष्ट्र)| पूर्वी महाराष्ट्र के गोंदिया शहर में स्थित होटल बिंदल में बुधवार तड़के आग लग गई। हादसे में होटल में सो रहे छह लोगों की नींद में ही मौत हो गई। गोंदिया पुलिस अधिकारी जीतेंद्र बोरकर ने बताया, “आग तड़के करीब 3.30 बजे लगी, जब पीड़ित गहरी नींद में सो रहे थे।

आग में जलकर छह लोगों की मौत हो गई। कुछ लोगों के होटल के भीतर फंसे होने की आशंका है।”आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियों को लगाया गया था, जिस पर करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया।

बोरकर ने कहा कि होटल में कुछ अन्य लोगों के फंसे होने का अंदेशा है, जिन्हें बचाने का प्रयास जारी है।अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।

 

 

=>
=>
loading...