Gadgetstechnical newsTop Newsमुख्य समाचार

स्मार्टवॉच कंपनी Fire-Boltt ने लॉन्च की नई वॉच Fire-Boltt Ninja Pro Max, कम कीमत में मिलेंगे कमाल के फीचर्स

लखनऊः घरेलू कंपनी Fire-Boltt ने अपनी नई स्मार्टवॉच Fire-Boltt Ninja Pro Max को लॉन्च कर दिया है। Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ 1.6 इंच की टच स्क्रीन डिस्प्ले दी गई है और  इसकी थिकनेस 9.5mm है। वॉच के साथ ब्लड ऑक्सीजन सेंसर (SpO2) भी मिलेगा। इसके साथ 24 घंटे हार्ट रेट मॉनिटर भी मिलेगा। Fire-Boltt Ninja Pro Max को 27 स्पोर्ट्स मोड के साथ खरीदा जा सकेगा। इस वॉच को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

Fire-Boltt Ninja Pro Max की कीमत
Fire-Boltt Ninja Pro Max की कीमत 1,899 रुपये है। इसे फ्लिपकार्ट पर लिस्ट किया गया है। Fire-Boltt Ninja Pro Max को ब्लैक, ब्लू, शैंपेन गोल्ड, ऑलिव, पिंक गोल्ड, रेड नेवी, पिंक गोल्ड, रोज गोल्ड और येलो कलर में खरीदा जा सकेगा।

Fire-Boltt Ninja Pro Max की स्पेसिफिकेशन
Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ स्क्वॉयर 1.6 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी। डिस्प्ले पर 2.5D कर्व्ड ग्लास है। इसके साथ सिलिकॉन स्ट्रैप मिलेगा। वॉच के राइट साइड में नेविगेशन के लिए बटन मिलेंगे।    Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP67 की रेटिंग मिली है।

इसके साथ ब्लूटूथ v5 का सपोर्ट मिलता है। इस वॉच पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे। Fire-Boltt Ninja Pro Max से आप फोन पर प्ले होने वाली म्यूजिक को और कैमरा को भीकंट्रोल कर सकते हैं।

Fire-Boltt Ninja Pro Max के साथ 27 स्पोर्ट्स मोड मिलते हैं। इसमें स्लीप ट्रैकिंग, ब्रिदिंग, ब्लड प्रेशर मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें पानी पीने का रिमाइंडर भी मिलेगा। वॉच में 200mAh की बैटरी है जिसे लेकर 8 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। स्टैंडबाय टाइम 30 घंटे का है।

=>
=>
loading...