EntertainmentTop Newsमुख्य समाचार

किंग शाहरुख की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ को पूरे हुए 12 साल, करण जौहर ने साझा किए कुछ यादगार पल

मुंबईः करण जौहर ने आज से 12 साल पहले फिल्म ‘माय नेम इज खान’ से बॉलीवुड की मशहूर रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की पर्दे पर वापसी कराई थी। फिल्म निर्माता करण जौहर की फिल्म ‘माय नेम इज खान’ ने आज (12 फरवरी ) को 12 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने इस फिल्म के बारे में बात की और इसे अपने जीवन का एक अनमोल हिस्सा बताया है।
यह फिल्म, भारत के एक मुस्लिम व्यक्ति (खान) के इर्द-गिर्द घूमती है। यह व्यक्ति एस्परगर सिंड्रोम से पीड़ित है। यह 9/11 के आतंकी हमलों के कारण अपनी दुनिया के बिखर जाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा से मिलने के लिए पूरे देश में घूमता है। अभिनेत्री काजोल ने इस फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभाई थी।
शाहरुख खान , काजोल
इस फिल्म को 12 फरवरी, 2010 को रिलीज किया गया था। इस फिल्म के जरिए ही शाहरुख और काजोल की जोड़ी को लोगों ने एक बार फिर इश्क फरमाते देखा था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया था। माय नेम इज खान ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके साथ ही फिल्म ने क्रिटिक्स की प्रशंसा भी प्राप्त की थी।
करण जौहर

12 साल बाद निर्देशक करण जौहर ने इस फिल्म के कुछ यादगार पलों वाला एक वीडियो साझा करते हुए लिखा,”मेरे दिल का एक अनमोल टुकड़ा, जिसे आज 12 साल हो गए हैं। आपका प्यार पाने के लिए, मैंने और मेरी टीम ने इसे बनाने में अपनी पूरी जान लगा दी थी।”
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस और शाहरुख के रेड चिलीज एंटरटेनमेंट  द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया गया था। फिल्म को 2010 के 60वें बर्लिन अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में भी प्रदर्शित किया गया था।
=>
=>
loading...