Gadgetstechnical newsTop News

फास्ट चार्जिंग के साथ ओप्पो ने लॉन्च किया नया नेकबैंड Oppo Enco M32, जानिए पूरी खबर

लखनऊः ओप्पो ने अपने वायरलेस नेकबैंड Oppo Enco M32 को जनवरी में पहली बार भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। अब हाल ही में कंपनी ने Oppo Enco M32 को नए कलर ग्नीन में Oppo Reno 7 5G और Oppo Reno 7 Pro 5G के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo Enco M32 के नए कलर वेरियंट के साथ फीचर्स को लेकर कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। Oppo Enco M32 के साथ फास्ट चार्जिंग और लंबी बैटरी लाइफ दी गई है।
इसके अलावा इसके साथ बैलेंस ऑडियो आउटपुट का भी सपोर्ट है। Oppo Enco M32 को वाटर रेसिस्टेंट के लिए IP55 की रेटिंग मिली है। Oppo Enco M32 की कीमत 1,799 रुपये है, हालांकि 9-11 फरवरी तक इसकी बिक्री 1,499 रुपये में हुई थी। Oppo Enco M32 के ग्रीन वेरियंट को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कि क्या 2,000 रुपये की कीमत में Oppo Enco M32 एक बेस्ट वायरलेस नेकबैंड है?
 स्पेसिफिकेशन

Oppo Enco M32 में 10mm का टाइटेनियम प्लेटेड डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है। इसके अलावा इसमें बैलेंस ऑडियो आउटपुट के साथ ऑडियो फॉर्मेट के लिए AAC का सपोर्ट है। Oppo Enco M32 के साथ मैग्नेटिक स्विट बड्स हैं जो इस्तेमाल ना होने की स्थिति में म्यूजिक को अपने आप स्टॉप कर सकते हैं। नेकबैंड में तीन बटन दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल वॉल्यूम अप, वॉल्यूम डाउन और कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.0 है।

इसके अलावा इसमें डुअल डिवाइस स्विचिंग है। Oppo Enco M32 को IP55 की रेटिंग है। ऐसे में पानी या धूल से यह जल्दी खराब नहीं होगा। इसकी  बैटरी को लेकर 28 घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। नेकबैंड के साथ फास्ट चार्जिंग भी है जिसे लेकर दावा है कि महज 10 मिनट की चार्जिंग के बाद 20 घंटे का प्लेबैक मिलेगा। इसमें 220mAh की बैटरी है जो कि 35 मिनट में फुल चार्ज हो जाएगी। ओप्पो के इस नेकबैंड का वजन 26.8 ग्राम है।

 डिजाइन

रिव्यू के दौरान Oppo Enco M32 हमें काफी आरामदायक लगा। इसकी बेहतर डिजाइन की वजह से लंबे समय तक इस्तेमाल के बाद भी हमें कोई दिक्कत महसूस नहीं हुई। कंपनी ने यूजर्स के कंफर्ट के लिए Oppo Enco M32 की डिजाइन पर काफी ध्यान दिया है। इसमें तीन बटन दिए गए हैं लेकिन उनकी डिजाइन ऐसी है कि दूर से आपको नजर नहीं आएंगे। Oppo Enco M32 को ग्रीन और ब्लैक कलर में खरीदा जा सकता है। नेकबैंड के लेफ्ट में कंपनी का लोगो मिलेगा। चार्जिंग के लिए इसमें टाईप-सी पोर्ट है।

Oppo Enco M32 काफी फ्लैक्सिबल (लचीला) है। किसी कारणवश मुड़ जाने के बाद भी खराब होने का खतरा बहुत ही कम है। वाटर रेसिस्टेंट के लिए इसे IP55 की रेटिंग मिली है जो कि बड़ी बात है। दोनों बड्स के साथ मैग्नेटिक लिंक मिलता है। दोनों बड्स के आपस में कनेक्ट होने के बाद म्यूजिक अपने आप पॉज हो जाती है। Oppo Enco M32 को न्वाइज आइसोलेशन के लिहाज से डिजाइन किया गया है। नेकबैंड की बॉडी की फिनिशिंग ग्लॉसी है। इसके साथ तीन सिलिकॉन ईयर टिप्स मिलते हैं। चार्जिंग के लिए टाईप-सी केबल भी मिलता है।

परफॉर्मेंस
Oppo Enco M32 के साथ कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5 मिलता है जिसके साथ SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक का भी सपोर्ट है। इसमें 10mm का डायनेमिक ड्राइवर मिलता है जिसकी फ्रीक्वेंसी रेंज 20-20,000Hz है। इसके साथ डुअल डिवाइस फास्ट स्विचिंग भी मिलती है। दो डिवाइस के बीच स्विच करने के लिए आपको वॉल्यूम अप और डाउन बटन को एक साथ दो सेकेंड के लिए दबाना होगा। अब जहां तक साउंड क्वॉलिटी की बात है तो Oppo Enco M32 के साथ रिव्यू के दौरान हमें शानदार क्वॉलिटी का अनुभव हुआ।

कॉलिंग से लेकर म्यूजिक तक हमें कोई दिक्कत नहीं हुई। Oppo Enco M32 का बास बेहतरीन है। इस्तेमाल के दौरान आपको एक अलग ही साउंड क्वॉलिटी का अनुभव होगा। कनेक्टिविटी को लेकर रिव्यू के दौरान हमें कोई समस्या नहीं हुई। रिव्यू के लिए हमनें Oppo Enco M32 को आईफोन 13 प्रो के साथ इस्तेमाल किया। इनडोर से आउटडोर तक में इसे आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे अच्छी बात है कि Oppo Enco M32 की आवाज कानों में चुभती नहीं है। कॉलिंग के दौरान क्लियर आवाज मिलती है।

बैटरी लाइफ

Oppo Enco M32 के साथ बैटरी लाइफ अच्छी मिलती है। कंपनी ने एक बार की फुल चार्जिंग के बाद 28 घंटे के बैकअप का दावा किया है लेकिन रिव्यू के दौरान मीडियम वॉल्यूम पर हम 23 घंटे तक इसे इस्तेमाल करने में सफल रहे। फास्ट चार्जिंग का दावा कंपनी का सही है। 10 मिनट की चार्जिंग के बाद आप आराम से 14-15 घंटे तक म्यूजिक सुन सकते हैं। 15 वॉट के चार्जर से इसे फुल चार्ज करने में करीब 30 मिनट का वक्त लगता है। कुल मिलाकर देखें तो 2,000 रुपये की रेंज में Oppo Enco M32 एक शानदार बैटरी बैकअप वाला वायरलेस नेकबैंड है।
=>
=>
loading...