EntertainmentVideoमुख्य समाचार

सड़क पर बीन बजा रहा था सपेरा, अचनाक दुकान से निकले शख्स ने उड़ाए उसके होश, यहां देखिए वीडियो

लखनऊः इंटरनेट की दुनिया काफी दिलचस्प और मजेदार होती है। यहां मनोरंजन का एक बड़ा खजाना है। सोशल मीडिया की दुनिया पर कई अजीबों गरीब वीडियों सामने आते रहते हैं। जिसे देखकर हम सबके पेट में दर्द होने लगता है ऐसा ही एक बेहतरीन मनोरंजक वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको खूब आनंद आने वाला है। इस वीडियो में आप देखेंगे की एक सपेरा दुकान के बाहर बीन बजा रहा है। इसके बाद जो होता है वह आपकी हंसी को कंट्रोल नहीं होने देगा और आप सोच भी नहीं सकते कि ऐसा भी हो सकता है।

सपेरा की बीन बजाते ही दुकान से बाहर निकला शख्स-

वीडियो में  जैसे ही सपेरा दुकान के सामने बीन बजाना शुरू करता है। कुछ ही सेकंड में एक दुकान के अंदर से एक लड़का नाचते हुए बाहर निकलता है। और सपेरे की बीन की धुन पर वह शख्स नागिन डांस करने लगता है। वह बिल्कुल सांप की नकल करते हुए, डांस करता है। यही नहीं डांस करते करते वह लड़का सपेरा को अचानक से दौड़ा लेता है। जिससे वह सपेरा डर जाता है और वह सड़क की दूसरी ओर भागने लगता है।

वीडियो मजेदार तब और हो जाता है जब सपेरे को भागते देख और लोग भी डर कर इधर-उधर भागने लगते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग ठहाके लगाकर हंसने पर मजबूर हैं।

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो-

 

मजेदार वीडियो को  इंस्टाग्राम पर bhutni_ke_ memes नाम के अकाउंट द्वारा शेयर किया गया है। जिसे देख लोग हंसते-हंसते पागल हो रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए, कैप्शन में लिखा गया- आखिर में देखना चाहिए क्या होता है? वीडियो पर लाखों यूजर्स भी अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। आपको कैसा लगा यह वीडियो क्या देखने के बाद आपको भी हंसी आई, कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखें।

=>
=>
loading...