Internationalमुख्य समाचार

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव का बड़ा बयान, बोले- यूक्रेन विवाद सुलझाने में भारत बन सकता है मध्यस्थ

रूस-यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग लंबे समय तक खिंच गई है। न ही रूस पीछे हटने को तैयार है और न ही यूक्रेन झुकने को। ऐसे में यूक्रेन में भारी तबाही जारी है। रूस के शहर बेल्गोरोद के गवर्नर ने दावा किया है कि उनके यहां के एक तेल डिपो पर यूक्रेनी सेना की ओर से एयरस्ट्राइक की गई है। इस बीच, रूस और यूक्रेन के बीच ऑनलाइन माध्यम से वार्ता की शुरुआत भी हुई है।

दूसरी ओर यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने 17700 रूसी सैनिकों को मार गिराने का दावा करते हुए रूस को हुए नुकसान का ब्योरा दिया है। दिल्ली पहुंचे रूसी विदेश मंत्री ने कहा है कि इस संकट के समाधान के लिए भारत मध्यस्थता कर सकता है।

रूस-यूक्रेन विवाद में मध्यस्थता कर सकता है भारत: लावरोव

भारत यात्रा पर आए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने रूस और यूक्रेन के बीच भारत की मध्यस्थता की संभावनाओं प अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता असफल रही है, ऐसे में मॉस्को और कीव के बीच भारत मध्यस्थता कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत एक महत्वपूर्ण देश है।
=>
=>
loading...