National

नए प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

नई दिल्ली, टी.एस.ठाकुर, सर्वोच्च न्यायालयsupreme court of india

 

नई दिल्ली, टी.एस.ठाकुर, सर्वोच्च न्यायालय
supreme court of india

नई दिल्ली | सर्वोच्च न्यायालय ने शुक्रवार को देश के नए प्रधान न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति जगदीश सिंह खेहर की नियुक्ति को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी। सर्वोच्च न्यायालय के मौजूदा प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी.एस.ठाकुर तीन जनवरी 2017 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

न्यायिक पारदर्शिता एवं सुधार के लिए राष्ट्रीय अधिवक्ता अभियान की ओर से दायर याचिका को न्यायमूर्ति अशोक भूषण और न्यायमूर्ति एल.नागेश्वर राव की अवकाश पीठ ने खारिज कर दिया।

=>
=>
loading...