International

भूमध्यसागर में करीब 400 शरणार्थियों को बचाया गया

इंडोनेशिया, जर्काता, बाढ़, आपदाindonasea

 

रोम, भूमध्यसागर, शरणार्थी, यूरोपीय संघ, नौसेना बल
REFUGEES

रोम| यूरोपीय संघ के नौसेना बल के अभियानों में गुरुवार को भूमध्यसागर में करीब 400 शरणार्थियों को बचा लिया गया। चार बचाव अभियानों का समन्वय करने वाले इतालवी तटरक्षक बल ने इसकी जानकारी दी। इसमें ईयू के ‘ईयूनवफॉर मेड’ बल से एक ब्रिटिश और एक स्पेनिश जहाज, दो तटरक्षक और तीन व्यापारिक जहाजों ने हिस्सा लिया।

इतालवी आंतरिक मंत्रालय ने सोमवार को कि इस साल कुल 1,79,523 शरणार्थी समुद्र के रास्ते पहुंचे हैं। यह संख्या 2015 की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

सर्दियों की कठिन समुद्री यात्रा के बावजूद शरणार्थियों का भूमध्यसागर पार करना जारी है। शरणार्थियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय संगठन ने मंगलवार को कहा कि इस साल 4,901 शरणार्थियों की भूमध्यसागर पार करने के दौरान मौत हो गई या वे लापता हो गए।

=>
=>
loading...