BusinessScience & Tech.

अब ट्रैफिक की नो टेंशन, आ गई उड़ने वाली बाइक, देखें वीडियो

नई दिल्ली। तेजी से बदलती तकनीक ने दुनिया को भी बदलकर रख दिया है। क्या कभी किसी ने सपने में सोचा था कि एक दिन ऐसा आएगा जब इंसान उड़ने वाली बाइक से ऑफिस जाएगा। साथ ही अपने रोजमर्रा के काम इसी उड़ने वाली बाइक से करेगा। लेकिन ये सच हो गया है। एक जापानी कम्पनी ने ऐसी बाइक बनाई है जो हवा में उड़ती है। अमेरिका के डेट्रॉइट शहर में चल रहे ऑटो शो में इसका डेब्यू हुआ। जापान की एयरविन्स कंपनी ने उड़ने वाली बाइक का सपना साकार किया है। इसका नाम एक्स टूरिज्मो रखा गया है। इसे होवरबाइक के तौर पर भी जाना जाता है।

बाइक की क्षमता की बात करें तो ये 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 40 मिनट तक उड़ सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय रुपये में इसकी कीमत करीब छह करोड़ रुपये तक होगी। ये बाइक पेट्रोल से चलती है।

एयरविन्स कंपनी इस बाइक को जापान में बेच रही है। इस बाइक को बनाने वाली कंपनी की प्लानिंग भविष्य में इससे भी छोटी बाइक बनाने का है।। कंपनी के फाउंडर के मुताबिक वो अभी एक और प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं जिसमें एक और छोटे इलेक्ट्रिक मॉडल को तैयार किया जा रहा है। इस खास प्रोजेक्ट को पूरा करने में करीब दो से तीन साल का समय लग सकता है और कंपनी का नया प्रोडक्ट साल 2025 तक आने की उम्मीद है। इसके साथ ही नया मॉडल मौजूदा मॉडल से सस्ता भी हो सकता है।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH