मुंबई, 28 सितंबर 2026: बच्चे घर से बाहर हों या बुजुर्ग अकेले निकले हों, उनकी लोकेशन से लेकर जरूरत के वक्त SOS अलर्ट तक अब एक ही जगह मिल सकेगा। जियो ने JioShield लॉन्च किया है, जिसमें परिवार की बाहर और ऑनलाइन दोनों तरह की सुरक्षा के लिए लोकेशन ट्रैकिंग, SOS अलर्ट, स्क्रीन टाइम और ऐप-कॉन्टैक्ट कंट्रोल जैसी सुविधाएं दी गई हैं।
JioShield के जरिए माता-पिता बच्चे की लोकेशन देख सकेंगे और जरूरी सेफ्टी अलर्ट पा सकेंगे। फोन की बैटरी कम होने पर भी अलर्ट मिलेगा। बच्चों के मामले में यह तय किया जा सकेगा कि वे किन ऐप्स और कॉन्टैक्ट्स का इस्तेमाल करें और स्क्रीन पर कितना समय बिताएं। यानी उनके ऑनलाइन इस्तेमाल पर भी नजर और कंट्रोल रखा जा सकेगा। यही सुविधा बुजुर्ग माता-पिता से जुड़े रहने और जरूरत पड़ने पर उनकी मदद के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।
इसे मोबाइल में सेट करना भी आसान रखा गया है। माता-पिता के फोन में JioThings और बच्चे या बुजुर्ग के फोन में JioShield ऐप इंस्टॉल करना होगा। दोनों ऐप जुड़ने के बाद माता-पिता अपने फोन से लोकेशन, स्क्रीन टाइम, ऐप और कॉन्टैक्ट जैसी सुविधाएं मैनेज कर सकेंगे।
JioShield की सालाना कीमत ₹1,000 है, यानी महीने के हिसाब से औसतन करीब ₹83। इसके लिए ₹1,000 का एकमुश्त भुगतान करना होगा। जियो की 10वीं सालगिरह के ऑफर में ग्राहकों को कुल ₹1,000 के जियो रिचार्ज वाउचर मिलेंगे। इसी आधार पर कंपनी इसे प्रभावी रूप से मुफ्त बता रही है। इसके साथ 12 महीने का Canva Pro, जिसकी कीमत ₹4,000 है, और 28 दिन का Unlimited 5G अपग्रेड भी मिलेगा।
₹1,000 के रिचार्ज वाउचर 10 हिस्सों में ₹100-₹100 के होंगे और इन्हें ₹399 या उससे ज्यादा के Unlimited 5G प्लान के रिचार्ज पर इस्तेमाल किया जा सकेगा। ऑफर 26 सितंबर से उपलब्ध है। बच्चे या बुजुर्ग का फोन Android 10 या उससे ऊपर का और उसमें एक्टिव जियो नंबर होना जरूरी है। माता-पिता के लिए JioThings फिलहाल Android पर उपलब्ध है, जबकि iOS पर इसे 1 अक्टूबर से उपलब्ध होगा।




