NationalTop NewsUttar Pradesh

मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं, दुआओं का दौर जारी

लखनऊ। गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत में कोई सुधार नहीं है। डॉक्टरों की एक टीम लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी रख रही है। मुलायम क्रिटिकल केयर यूनिट (सीसीयू) में हैं। उनका इलाज विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा किया जा रहा है। अभी तक जो अपडेट सामने आया है उसके मुताबिक़, मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर है।

उधर, मुलायम सिंह यादव के चाहने वाले उनके शीघ्र स्वस्थ लाभ के लिए दुआएं कर रहे हैं। हर कोई चाहता है कि उनका नेता जल्द स्वस्थ होकर उनके बीच आ जाए। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव की तबीयत करीब तीन साल से गड़बड़ चल रही है। वह महीने में कभी दो बार तो कभी एक बार जांच के लिए अस्पताल में भर्ती होते रहे हैं। लेकिन अगस्त महीने से उनकी हालत में लगातार गिरावट हुई है।

मुलायम सिंह यादव को प्रोस्टेट से जुड़ी समस्या बताई जाती है। इस वजह से वह लगातार मेदांता अस्पताल के विशेषज्ञों की निगरानी में रहते हैं। लखनऊ रहने पर किसी तरह की समस्या होने पर यहां के अस्पताल में दिखाते हैं। इससे पहले उन्हें 15 जून को मेदांता में भर्ती कराया गया था जहां रुटीन जांच के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया था। इसके बाद से लगातार उन्हें किसी न किसी तरह की समस्या बनी रही। उनकी पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद उन्हें कई तरह की अन्य समस्याएं भी हो गई थीं। इस वजह से वह ज्यादातर वक्त दिल्ली में रहे। दिग्गजों ने की मुलायम के स्वस्थ होने की कामना

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH