Uttar Pradesh

अखिलेश यादव का भावुक ट्वीट, लिखा- बिन सूरज के उगा सवेरा

लखनऊ। पिता के जाने का गम अखिलेश यादव के चेहरे पर साफ दिखा। मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के बाद सपा मुखिया ने रात और सुबह की दो फोटो के साथ एक ट्वीट किया किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि “आज पहली बार लगा… बिन सूरज के उगा सवेरा.”। पोस्ट में दो फोटो भी उन्होंने लगाई हैं। पहली फोटो मुलायम के अंतिम संस्कार के अंत यानी अंधेरे की है और दूसरी फोटो सुबह सूरज उगने के बाद अस्थियां चुनने के दौरान की है।


इससे पूर्व सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव 11 अक्तूबर की दोपहर पंचतत्व में विलीन हो गए। अखिलेश ने पिता मुलायम को मुखाग्नि दी। उनकी आंखें भर-भर आ रही थीं, लेकिन लोगों को सांत्वना देते ही उनके आंसु जाते थे। पिता मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के बाद बुधवार सुबह अखिलेश यादव ने गमभरा ट्वीट किया।

चाचा शिवपाल यादव को अखिलेश यादव के कंधे पर हाथ रखकर सांत्वना देते देखा गया, इस दौरान अखिलेश यादव फफक-फफक कर रो पड़े। परिवार के मुखिया के सदा के लिए विदा होने से दु:खी परिजनों का दुख देर रात फूट पड़ा। दिन भर सब्र साधे रहे परिजन अंतत फूट फूट कर रो पड़े। देर रात धर्मेंद्र यादव बिलखते दिखाई दिए तो डिंपल यादव भी रोईं। वे परिवार की महिलाओं के गले लग कर रोती रहीं।

सैफई में यादव परिवार की कोठी से करीब 500 मीटर दूर मेला ग्राउंड पर अखिलेश यादव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इससे पूर्व राष्ट्रीय सम्मान के साथ तिरंगे में लाए गए उनके पार्थिव शरीर को मंत्रोच्चार के बीच वैदिक रीति से स्नान कराया गया। चंदन की चिता पर सोए मुलायम के अंतिम दर्शन के लिए डेढ़ लाख से ज्यादा लोग सैफई पहुंचे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH