Entertainment

केआरके ने उड़ाया ऋतिक के गंजेपन की मजाक, नेटिजन्स ने लगा दी क्लास

मुंबई। खुद को फिल्म क्रिटिक बताने वाले कमाल राशिद खान ने ऋतिक रोशन का मजाक उड़ाते हुए एक वीडियो शेयर किया है।वीडियो में केआरके ने ऋतिक रोशन के गंजे पैच को लेकर उनका मजाक बनाया है। वहीं इस पर ऋतिक के फैंस भड़क गए हैं और उन्होंने केआरके को जमकर खरी खोटी सुनाई है।

दरअसल ऋतिक रोशन को हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ एक शादी में शामिल होते हुए देखा गया था। हमेशा की तरह इस दौरान भी वो एकदम डैशिंग दिख रहे थे। व्हाइट पैंट सूट में जंच रहे ऋतिक गर्लफ्रेंड सबा और दूल्हा दुल्हन के साथ खड़े होकर बातें कर रहे हैं, तभी वीडियो में एक्टर के माथे का पैच नजर आ जाता है। वीडियो को पीछे से शूट किया गया है यही वजह है कि एक्टर के पीछे का आंशिक रूप से गंजापन साफ नजर आ रहा है। इस वीडियो को केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की।

उन्होंने वीडियो को कैप्शन दिया, “जब #Hrithik Roshan अपने बालों का पैच पहनना भूल गए।” इतना ही नहीं, केआरके ने खुद को सुधारा और एक अन्य ट्वीट में मजाक में कहा, “क्षमा करें, जब उन्होंने अपने हेयर पैच ठीक से नहीं पहने थे। लोगों ने इस ट्वीट को देखते ही केआरके को खरी खोटी सुनाना शुरू कर दिया। फैंस ने ऋतिक का सपोर्ट करते हुए कमाल राशिद को ही ट्रोल कर दिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH