Entertainment

हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 80 साल की उम्र में निधन

मुंबई। हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज एक्टर विक्रम गोखले का 80 की उम्र में निधन हो गया है। एक्टर ने पुणे स्थित अस्पताल में 26 नवंबर की दोपहर अंतिम सांस ली। पुणे के वैकुंठ क्रेमेटोरियम में आज शाम ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विक्रम गोखले को 5 नवंबर से पुणे के पंडित दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में भर्ती थे. उनकी बॉडी के कई पार्ट्स ने काम करना बंद कर दिया था जिसके बाद उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद एक्टर को बचाया ना जा सका और उन्होंने दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। आज शाम 4 बजे विक्रम गोखले का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

विक्रम गोखले को साल 2010 में मराठी फिल्म ‘अनुमति’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला था। उन्होंने मराठी फिल्म ‘आघाट’ के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की थी

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH