Entertainment

तुनिषा की मां का आरोप- शीजान ने शादी का झांसा देकर बेटी से रिलेशन बनाए, फिर कर लिया ब्रेकअप

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा की मौत के बाद उनकी मां पूरी तरह टूट गई हैं। उन्हें अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि उनकी बेटी अब इस दुनिया में नहीं है। 4 जनवरी को तुनिषा का जन्मदिन था, जिसको लेकर उन्होंने अपनी मां के साथ कई प्लान भी बनाए थे। अब तुनिषा की उन्ही बातों को यादकर वो लगातार रोए जा रही हैं। ऐक्ट्रेस की मां लगातार अपनी बेटी को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही हैं। अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की आत्महत्या मामले में टीवी अभिनेता शीजान खान को पुलिस ने गिरफ्तार कर मुंबई की एक कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

हाल ही में तुनिषा शर्मा की मां विनीता शर्मा ने वीडियो शेयर कर न्याय की गुहार लगाई हैं। इस वीडियो में विनीता शर्मा कह रही हैं कि शीजान ने शादी का झांसा देकर रिलेशन बनाया, जबकि वो पहले से ही कई लड़कियों के संपर्क में था। 3-4 महीने शीजान ने तुनिषा का इस्तेमाल किया और अचानक उससे ब्रेकअप कर लिया। विनीता शर्मा ने कहा शीजान को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। मेरा बच्चा गया है।

बता दें इस मामल में पुलिस कड़ी जांच कर रही है। तुनिषा के ब्लड सैंपल, ऑर्नामेंट्स और उनके कपड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए कालीना फोरेंसिक लैब में भेजा जाएगा। तुनिषा के मामा पवन शर्मा ने बताया कि तुनिषा शर्मा का अंतिम संस्कार 27 दिसंबर को मीरा रोड इलाके में किया जाएगा। मामले में पता चला कि तुनिषा प्रेग्नेंट नहीं थी। वे जब लद्दाख गए थे तब उनकी नज़दीकियां बढ़ गई थीं। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब थे और इसी वजह से घंटों बातचीत भी किया करते थे। हर दूसरे दिन तुनिषा शीजान के घर आया जाया करती थी। शीजान के घर वाले, मां और बहन उसके लिए कुछ ना कुछ खाने के लिए बनाया करते थे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH