NationalSportsTop News

क्रिकेटर ऋषभ पंत की कार का हुआ भयानक एक्सीडेंट, गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे ऋषभ पंत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि उनका पैर फ्रैक्चर हो गया है। इसके अलावा उनके माथे और पीठ पर भी गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत दिल्ली से रुड़की जा रहे थे। उसी वक्त उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसके बाद 108 की मदद से उपचार के लिए ऋषभ पंत को रुड़की के सिविल अस्पताल भेजा गया। यह घटना आज सुबह करीब 5.15 मिनट की बताई जा रही है। यह हादसा मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के एनएच 58 पर हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद पंत को सरकारी अस्पताल से प्राइवेट हॉस्पिटल में शिफ्ट कर दिया गया है।

ताजा जानकारी के मुताबिक क्रिकेटर ऋषभ पंत रुड़की से देहरादून रेफर कर दिए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ ऋषभ पंत की बीएमडब्ल्यू कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते यह हादसा हुआ। ऋषभ पंत के करीबी सूत्रों ने बताया कि, रुड़की में अपने घर जा रहे क्रिकेटर को दुर्घटना के बाद स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पंत के सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सूत्र ने आगे यह भी कहा कि, जब कार दिल्ली नरसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकराई तब पंत खुद गाड़ी चला रहे थे। उन्हें तुरंत दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आगे के इलाज के लिए उन्हें मैक्स अस्पताल ले जाया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH