Sports

दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन

नई दिल्ली। दिग्गज फुटबॉलर पेले का 82 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनकी बेटी ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। पेले को दुनिया के सबसे महान फुटबॉलरों में गिना जाता है। वे पिछले कुछ समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उन्हें कोलन कैंसर था।

पेले की बेटी केली नैसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर निधन की जानकारी देते हुए लिखा, ‘हम जो कुछ भी हैं, वह आपकी बदौलत हैं। हम आपको बहुत प्यार करते हैं. रेस्ट इन पीस। बता दें कि पेले को 2021 में ट्यूमर का पता चला था और तब से वह कीमोथेरेपी ले रहे थे।

कुछ दिनों पहले ही ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी को विश्व कप जीतने की बधाई दी थी। साथ ही उन्होंने फ्रांस के किलियन एम्बापे को भी फाइनल में हैट्रिक बनाने के लिए बधाई दी थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH