Uttar Pradesh

यूपी-112 ने स्टाल लगा नागरिकों को किया जागरुक

लखनऊ: अशोक कुमार सिंह, ADG UP -112के निर्देशन में दिनांक 30 दिसम्बर 2022 से 01 जनवरी 2023 तक 03 दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे पुलिस सहायता, आग लगने पर फायर बिग्रेट, मेडिकल सहायता व दुर्घटना/आपदा के साथ-साथ सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने हेतु नागरिकों को प्रेरित किया जा रहा है।

नव वर्ष के अवसर पर आम नागरिकों को उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न जनोपयोगी सेवाओं जागरुक करने के उद्देश्य से प्रदेश सभी जनपदों के माल व अन्य स्थानों पर 2-2 स्टाल लगाये गए, प्रदेश में कुल 155 सार्वजनिक स्थानों पर ये स्टॉल लगायें गए है। इस नव वर्ष के अवसर पर नव संकल्प उठाएँ, दूसरों की मदद को आगे आएँ, इस संदेश के साथ यूपी-112 के कर्मियों ने स्टाल पर नागरिकों को पुलिस की सेवाओं से जागरुक किया।

इसी क्रम में पुलिस कर्मियों ने बुजुर्गों और महिलाओं से भी संवाद कर उनसे 112 की सवेरा और नाईट एस्कॉर्ट सेवा की जानकारी साझा की। इस मौक़े पर यूपी-112 द्वारा मित्र पुलिसिंग का संदेश दिया और बताया कि पुलिस कैसे मित्र बनकर मदद करती आ रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH