National

दिल्ली में सर्दी का सितम, न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम देखने को मिल रहा है। क्या इंसान, क्या जीव-जंतु, सभी इस हांड़ कंपा देने वाली ठंड से बेहाल हैं। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, राजस्थान के चूरू में 0 डिग्री सेल्सियस और मध्य प्रदेश में नौगांव 0.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया है.

दिल्ली के लोधी रोड़ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार सुबह 5.30 बजे तक, पालम में तापमान कल के 7 डिग्री के मुकाबले 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी के आधिकारिक मौसम स्टेशन सफदरजंग में पारा 2.2 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया।

दिल्ली रिज और लोधी रोड पर न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.5 डिग्री सेल्सियस और 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, शीतलहर की स्थिति शनिवार, 7 जनवरी तक जारी रहने की उम्मीद है, हालांकि ऐसी ही स्थिति 11 जनवरी तक जारी रहने की संभावना है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH