Entertainment

तारक मेहता के एक्टर का हुआ निधन, 40 की उम्र में ली अंतिम सांस

मुंबई। ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में महत्वपूर्ण किरदार निभा चुके एक्टर सुनील होलकर का निधन हो गया है। सुनील 40 वर्ष के थे। सुनील के परिवार में माता-पिता, पत्नी और 2 बच्चे हैं।

बताया जा रहा है कि सुनील होलकर को लिवर सोरायसिस था। जिसे लेकर वे डॉक्टर से कंसल्ट भी कर रहे थे। अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और 13 जनवरी को उन्होंने आखिरी सांस ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अपनी एक्टिंग और ठहाकों से उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। सुनील होलकर आखिरी बार नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म गोष्ट एका पैठाणीची में नजर आए थे।

सुनील ड्रामा, फिल्म और टीवी सीरियल्स के जरिए लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे थे। वे मनोरंजन जगत में 12 साल से भी ज्यादा समय से एक्टिव थे। ऐसे में उनके जाने से तारक मेहता शो के दर्शक काफी निराश है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH