Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की है। सीएम योगी ने अपने ट्विटर हैंडल पर राष्ट्रपति से मुलाकात की तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा कि माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से आज राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्हें ‘सनातन धर्म’ पुस्तक भेंट की।

सीएम योगी बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने सोमवार को दिल्ली पहुंचे थे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को एक वर्ष का कार्यकाल विस्तार देने का फैसला लिया गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH