National

दिल्ली : घर के बाहर खेल रही बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, किया गैंगरेप

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में तीन साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। घटना का पता तब चला जब बच्ची की मां ने उसे जंगल में रोते हुए देखा। उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था। पुलिस ने कहा कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपी दिल्ली में पीड़िता के घर के पास रहते थे। दोनों आरोपी रामनिवास और शक्तिमान सिंह शादीशुदा हैं और कचरा रीसाइक्लिंग का काम करने वाली भूमि ग्रीन कंपनी में सहायक के रूप में काम करते हैं। दोनों मूल रूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले दोनों हैं।

मासूम के साथ कथित दरिंदगी की वारदात को शुक्रवार की सुबह अंजाम दिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला दक्षिणी दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके का है। बताया जा रहा है कि बच्ची सुबह जब अपने घर के पास खेल रही थी तभी आरोपी उसे उठा ले गए। बच्ची के माता-पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह जब बच्ची घर में नहीं मिली तो उसे तलाशना शुरू किया। पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसने मुहल्ले के पास वाले जंगल में बच्ची को देखा था। महिला ने यह भी कहा कि उसने दो आदमियों को भी जंगल की ओर जाते देखा था। महिला से जानकारी मिलने के बाद फौरन जंगल को छाना गया, जहां बच्ची रोती-बिलखती मिली।

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के माता-पिता ने बताया कि बच्ची खून से लथपथ थी। बच्ची को तुरंत एम्स में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर उसे ट्रीटमेंट दे रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों की पहचान 27 वर्षीय रामनिवास पनिका और 22 साल के शक्तिमान सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी शादीशुदा हैं और कूड़ा रीसायकल करने वाली एक कंपनी में बतौर हेल्पर काम करते हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH