लखनऊ। यूपी के बाराबंकी में 65 साल के एक बुजुर्ग ने 24 साल की लड़की के साथ शादी रचाई है। बुजुर्ग पहले से ही छह लड़कियों का पिता है। रविवार को हुई इस शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है।
65 साल के बुजुर्ग का नाम नकछेद यादव है, वह 6 बेटियों के पिता हैं, उनके कई नाती, नवासे और दामाद भी हैं। फिर भी उन्होंने 41 साल छोटी लड़की के साथ धूमधाम से शादी रचाई है। दुल्हन का नाम नंदनी है और वह उम्र में नकछेद की बेटी के बराबर हैं।
बुजुर्ग नकछेद ने ये शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ रुदौली क्षेत्र में पड़ने वाले कामाख्या देवी मंदिर में की है। ये उनकी दूसरी शादी है और इसमें करीब 50 मेहमान भी शामिल हुए। नकछेद की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। इसीलिए वह काफी अकेला महसूस करते थे। परिवार की सहमति से उन्होंने दूसरी शादी का फैसला किया है।