City NewsUttar Pradesh

कार में फंसकर 11 किमी तक घिसटता रहा शव , दो टूकड़ों में बंटा शरीर

मथुरा| यमुना एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा पर जब टोल कटाने एक कार रुकी  तो दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक्सप्रेस-वे पर एक कार ने युवक के शव को करीब 11 किलोमीटर तक घसीटा। जब कार टोल प्लाजा पर रुकी, तब सिक्योरिटी गार्ड की नजर कार के नीचे फंसे शव पर पड़ी। तुरंत पुलिस प्रसाशन को सूचना दी गई। पुलिस ने शव को कार के नीचे से निकाला शव दो हिस्सों में बंट गया था। गाड़ी में जगह-जगह शव के टुकड़े चिपके हुए थे।

आगरा से दिल्ली जा रही थी कार

मथुरा के एसपी देहात त्रिगुन विशेन ने बताया कि जिस कार में शव फंसा था वह आगरा से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली निवासी वीरेंद्र सिंह स्विफ्ट कार चला रहे थे। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया है कि रात को एक्सप्रेस- वे पर कोहरा था। किसी वाहन से ये हादसा हुआ होगा, जिसका शव एक्सप्रेस-वे पर पड़ा रहा होगा। कोहरे में शव दिखाई नहीं दिया। ऐसे में कार में फंसकर घिसटता चला आया होगा। कार में शव इतनी दूर तक घिसटा गया कि शरीर के दो टुकड़े हो गए।

जेब से मिले टूटे की-पैड मोबाइल से हुई शिनाख्त

बता दें कि मृतक का शव इस कदर बिगड़ गया था कि चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था। मृतक की जेब से टूटा की-पैड मोबाइल और करीब 500 रुपए मिले हैं। पुलिस एक्सप्रेस-वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। मृतक की शिनाख्त इटावा निवासी रिजपाल सिंह रूप में हुई है। जिसकी उम्र 25 साल है। जो दिल्ली में कोरियर कंपनी में गाड़ी चलाता था।

आगरा में शादी कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार

एसपी ने बताया कि एक्सप्रेस-वे पर मांट क्षेत्र में माइल स्टोन-106 पर खून के निशान मिले हैं। आशंका है कि वहां हादसा हुआ था। शव टोल तक घिसटता आया। माइल स्टोन-106 से टोल प्लाजा की दूरी करीब 11 किमी है। टक्कर कार से हुई या किसी और वाहन कार स्विफ्ट डिजायर है इसकी जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH