International

गेब्रियल चक्रवात के चलते न्यूजीलैंड ने की आपातकाल की घोषणा, 46,000 घरों की बिजली गुल

विलिंगटन : न्यूजीलैंड देश के इतिहास में यह तीसरा मौका है जब आपातकाल की घोषणा की गई है। चक्रवात गेब्रियल से मूसलाधार बारिश हुई है और तेज हवाएं चली हैं। तूफान से कम से कम 46 हजार घरों की बिजली गुल हो गई है, जबकि सैकड़ों उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नौ क्षेत्रों में आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। न्यूजीलैंड के सबसे बड़े शहर ऑकलैंड में अधिकारियों ने हजारों लोगों को पहले ही सुरक्षित निकाल लिया है। शहर में दर्जनों निकासी केंद्र भी बनाए गए हैं। लोग बढ़ रहे जल स्‍तर में फंस गए हैं।

140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चली हवाएं

मौसम विभाग ने गेब्रियल की तीव्रता को पहले कम दर्शाया था लेकिन मेटसर्विस ने सोमवार को अपने ताजा अपडेट में कहा कि चक्रवात से अब भी मूसलाधार बारिश हो सकती है और तेज हवाओं से क्षति हो सकती है।

न्यूजीलैंड की मौसम विज्ञान एजेंसी, मेटसर्विस ने कहा कि ऑकलैंड के उत्तर में स्थित व्हानगारेई शहर में पिछले 12 घंटों में 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा हुई है। नॉर्थलैंड क्षेत्र में 140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चली जबकि 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवायें चलने के कारण ऑकलैंड हार्बर पुल को बंद करना पड़ा।

चक्रवात के चलते छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर लोग

कारण लोग अपने घर खाली करने और छतों पर शरण लेने के लिए मजबूर हो रहे हैं। अनुमान के मुताबिक, लगभग 2 लाख 25 हजार लोगों की बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। चक्रवात गैब्रियल के कारण व्यापक तौर पर आई बाढ़, भूस्खलन और समुद्री जल स्तर के बढ़ने के कारण न्यूजीलैंड ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।

पूरे देश में हुआ है नुकसान

आपातकाल की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री क्रिस हिपकिंस ने बताया कि न्यूजीलैंड के लोगों के लिए यह एक कठिन रात रही है। खासकर उत्तर के ऊपरी इलाके के लिए। कई परिवारों को अपना स्थान छोड़ना पड़ा है। बहुत सारे घरों में बिजली नहीं है। पूरे देश में व्यापक नुकसान हुआ है।

स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 3 बजे चक्रवात गैब्रियल देश के उत्तरी द्वीप से तटिय इलाके के नजदीक ऑकलैंड से 160 किलामीटर की दूरी पर था। इसके उत्तरपूर्व की और बढ़ने की आशंका है। उम्मीद की जा रही है कि यह तटिय इलाके के समानांतर बढ़ेगा।

मौसम विभाग की चेतावनी और खराब हो सकता है मौसम

उत्तरी द्वीव के पूर्वी तट और ऊपरी दक्षिणी द्वीप के लिए मौसम संबंधी चेतावनी जारी की गई है। आपदा प्रबंधन मंत्री कैरेन मैकएन्यूलिटि का कहना है कि फिलहाल न्यूजीलैंड तूफान की सबसे खराब परिस्थितयों का सामना कर रहा है इसलिए और अधिक बारिश एवं हवाएं चलने की आशंका है।

राहत कार्य जारी है

ऊर्जा मंत्री मैगन वुड्स कहती हैं कि लगभग 2 लाख 25 हजार लोग बिना बिजली के रह रहे हैं। प्राधिकारियों ने तटों के किनारे रहने वाले लोगों को निकाला है। नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण यह आशंका जताई जा रही है कि अभी और लोग अपना घर छोड़ेंगे। रास्ते बंद कर दिए गए हैं। मोबाइल सेवाएं बाधित हुई हैं और कुछ शहरों में बिजली आपूर्ति ठप है।

बोट और हैलिकॉप्टर्स द्वारा लोगों को बचाया जा रहा

अधिक प्रभावित इलाकों के लोगों को कमी की आशंका के चलते खाने और पानी का बचाव करने के लिए कहा जा रहा है। हैलिकॉप्टर्स और बोट द्वारा लोगों को बचाया जा रहा है। हिपकिंस ने बताया कि अभी यह कहना मुश्किल है कि कितने लोगों को विस्थापन झेलना पड़ा है। अब तक किसी भी मौत की कोई सूचना नहीं है।

दोबारा शुरू हुईं उड़ाने

एयर न्यूजीलैंड के अनुसार वे आज मगंलवार दोपहर से उड़ानों को दोबारा शुरू करने की तैयारी में हैं। इससे पहले गेब्रियल चक्रवात के कारण कुल 592 उड़ाने प्रभावित हुई थीं। एयर न्यूजीलैंड टर्बोप्रॉप ऑपरेशंस के साथ शुरुवात की तैयारी में है लेकिन उसने चेतावनी दी है कि ऊंची हवाओं के कारण कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

एयर लाइन ने एक अन्य वकत्व्य में कहा की उसने ऑकलैंड से आने और जाने वाली सभी घरेलु उड़ानों को 14 फरवरी के लिए भी स्थगित कर दिया है। एयर लाइन का कहना है कि ऑकलैंड एयरपोर्ट पर मौसम ऐसा नहीं है कि उड़ानों को जारी रखा जा सके। हम अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान रखते हुए ऑकलैंड की इन खराब परिस्थितियों में संचालन नहीं कर सकते।

बता दें की पहली बार न्यूजीलैंड में 2019 में क्राइस्टचर्च आतंकी हमले के दौरान आपातकाल लगाया गया था। जिसके बाद दूसरी बार साल 2020 में कोविड-19 महामारी के दौरान न्यूजीलैंड में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH