Regional

सूरत: कांग्रेस की महिला नेत्री गिरफ्तार, सात लाख की विदेशी शराब जब्त

सूरत। गुजरात के सूरत से कांग्रेस की महिला नेता शराब के साथ पकड़ी गई है। सूरत की उमरा पुलिस ने प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष मेधाना पटेल को शराब के साथ पकड़ा।

प्राप्त समाचार के अनुसार पुलिस ने बोलेरो कार में शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा। युवकों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह शराब मेधाना पटेल ने मंगवाई थी। पुलिस ने बोलेरो कार सहित 7 लाख 65 हजार की विदेशी शराब जब्त कर प्रदेश कांग्रेस महिला मोर्चा की पूर्व उपाध्यक्ष मेधाना पटेल समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH