NationalTop NewsUttarakhand

चारधाम यात्रा आज से शुरू, गंगोत्री धाम के कपाट खुले

देहरादून। उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। सबसे पहले दोपहर 12:35 बजे गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए। । मंदिर को फूलों से सजाया गया है।

वहीं, खरसाली से मां यमुना की डाली रवाना हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी गांव खरसाली से मां यमुना की डोली के प्रस्थान में शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। सीएम ने विधिवत पूजा पाठ की। दोपहर 12:41 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट खोले गए।

21 अप्रैल तक 16 लाख लोगों ने यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों की निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है। 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम एवं 27 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुल जाएंगे।

सीएम धामी ने बताया कि यमुनोत्री धाम से आज चारधाम यात्रा प्रारंभ हो गई है। मैं सभी को बधाई देता हूं और इस बार की यात्रा हर्षोल्लास के साथ होगी। कोई भी श्रद्धालु यहां आएंगे तो सभी को दर्शन कराएंगे इसलिए कैपिंग की व्यवस्था को समाप्त कर दिया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH