Sports

पहलवानों की सभी समस्याओं का समाधान होने के बाद ही हम एशियाई गेम्स खेलेंगे: साक्षी मलिक

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। शनिवार को हरियाणा के सोनीपत में महापंचायत हुई। इसमें कई किसान नेता भी शामिल हुए। पंचायत के बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कहा कि हम ऐशियाई गेम्स तभी खेलेंगे जब पहलवानों की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता है। आप नहीं समझ सकते कि हम हर दिन किस मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। साक्षी ने यह बयान दिल्ली पुलिस द्वारा पहलवान को बृजभूषण के दफ्तर ले जाने को दिया।

साक्षी मलिक ने कहा कि एक तरह से यह शोषण है। पाक्सो मामले में शिकायतकर्ता का बयान बदल गया। जब तक बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी नहीं होती है, तब तक जांच प्रभावित हो सकती है।को दिल्ली पुलिस ने आरोपी बृजभूषण शरण सिंह के आवास पर सीन रीक्रिएट किया। बताया कि उस वक्त दो महिला कांस्टेबल भी पहलवान संगीता फोगाट के साथ थीं। पुलिस ने पहलवान को उन जगहों को याद करने के लिए कहा जहां उन्हें शोषण का सामना करना पड़ा। इस दौरान एसआईटी ने 80 से अधिक सवाल पूछे।

बीते दिनों खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और पहलवानों के बीच बैठक हुई। बैठक के बाद अनुराग ठाकुर ने बताया कि पहलवानों के साथ सकरात्मक बातचीत बहुत संवेदनशील मु्द्दे पर हुई है। लगभग 6 घंटे चली इस बैठक में जिन मुद्दे पर चर्चा हुई है उसमें जो आरोप लगाए गए हैं उन आरोपों की जांच पूरी करके 15 जून तक चार्जशीट दायर की जाए और रेसलिंग फेडरेशन का चुनाव 30 जून तक किया जाए। रेसलिंग फेडरेशन की आंतरिक शिकायत समिति बनाई जाए और उसकी अध्यक्षता कोई महिला करे।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH