City NewsRegional

केरल: अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में रेंगते हुए पहुंचे कोबरा के 10 बच्चे, मचा हड़कंप

तिरुवनंतपुरम। केरल के मलप्पुरम जिले के पेरिंथलमन्ना में सरकारी जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड और उसके आसपास 10 कोबरा सांप के बच्चे मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी जानकारी मिलने के बाद अस्पताल में मौजूद लोग तुरंत बाहर आ गए। मरीजों के साथ आए लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रभारी को दी जिसके बाद इस वार्ड को बंद कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि सर्जिकल वार्ड का अहाता झाड़िय़ों से भरा हुआ है और वार्ड के फर्श की टाइलें भी टूटी हुई हैं। इन टाइलों से ही सांप रेंगते हुए आ जाते हैं। कुछ दिनों पहले एक 55 वर्षीय महिला, जो कन्नूर जिले में सरकारी अस्पताल के पे वार्ड के फर्श पर सो रही थी, को एक सांप ने काट लिया था।

बाद में महिला की मौत हो गई थी। ये महिला अपनी बेटी की डिलीवरी कराने के लिए अस्पताल पहुंची थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH