InternationalNational

पीएम मोदी ने मिस्र में देखे गीजा के पिरामिड, दुनिया के सात अजूबों में है शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को दुनिया के सात अजूबों में शामिल गीजा के पिरामिड देखने पहुंचे। इसका निर्माण 4000 साल से भी पहले हुआ था। मिस्र के पिरामिड, ताजमहल या पेरिस में एफिल टावर जैसे दुनिया में सबसे ज्यादा लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में शामिल हैं।

मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबौली के साथ मोदी ने उत्तरी मिस्र में अल-जिजा (गीजा) के पास नील नदी के पश्चिमी तट पर स्थित एक चट्टानी पठार पर बने तीन पिरामिड को देखा। इसका निर्माण मिस्र के चौथे राजवंश के समय में हुआ था।

गौरतलब है कि राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर मोदी मिस्र की दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी ने रणनीतिक साझेदारी दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए। इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी ने मिस्र के सर्वोच्च राजकीय सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द नाइल’ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रदान किया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH