International

TTP के लड़ाकों ने पाकिस्तान पुलिस के चार जवानों को मार गिराया, एक हमलावर भी ढेर

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत टीटीपी के लड़ाकों ने गोलीबारी कर पाकिस्तानी पुलिस के चार जवानों को मार गिराया। लगभग एक दर्जन बंदूकधारियों ने झोब जिले में एक राजमार्ग चौकी पर पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक फ्रंटियर कांस्टेबुलरी अधिकारियों पर हमला किया, जिसके बाद दो घंटे तक गोलीबारी हुई। झोब के आयुक्त सईद उमरानी ने एएफपी को बताया, हमले में तीन पुलिसकर्मियों और एक फ्रंटियर कोर अधिकारी सहित चार सुरक्षा अधिकारी मारे गए। एक संदिग्ध हमलावर भी मारा गया है, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हुई है। अधिकारियों ने कहा कि तीन अन्य घायल हो गए।

वहीं, बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री अब्दुल कुदुस बिजेंजो ने इस हमले की निंदा की है। अब्दुल कुदुस बिजेंजो ने कहा, “आतंकवादी अपने कायरतापूर्ण काम से सुरक्षा बलों का मनोबल नहीं गिरा सकते।” उन्होंने आगे कहा, ”सुरक्षा बलों का बलिदान देश के लिए एक मशाल है।” बिजेंजो ने कहा कि सुरक्षा बल दृढ़ निश्चय और साहस के साथ देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे हैं।

वहीं इस हमले की रिपोर्ट में बताया गया है कि इससे पहले शनिवार को, स्मार्ट पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स क्वेटा पर हुए हमले में कम से कम एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया था, जब एक हमलावर ने स्टेशन पर ग्रेनेड फेंका और मौके से भाग गया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH