City NewsRegional

ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार में मची भगदड़, कई घायल

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में चल रहे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में मची भगदड़ में कई लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा कई श्रद्धालु गर्मी के चलते बेहोश भी हो गए हैं। घायलों में बच्चे, बुजुर्ग और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। दरअसल, दिव्य दरबार में हाजिर हुए सभी लोगों में आगे जाने की होड़ थी। इस दौरान कई लोग बैरी गेट तोड़कर आगे तक पहुंच गए। पुलिस ने जैसे-तैसे उन लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक भगदड़ में कई लोग बेहोश होकर गिर गए हैं। कई लोगों को गंभीर चोटें भी आई है जिनमें बच्चे, बुजुर्ग और ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। इस भगदड़ के पीछ करंट लगने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि वीआईपी पास से पीछे छोटे से गेट से एंट्री करवाई जा रही थी, वहां पर बिजली के तार होने की वजह से कुछ लोगों को करंट लगा है। इस समय हालत काबू से बाहर हैं। मौके पर भगदड़ मचने की वजह से लोगों के बीच अफरातफरी मच गई है।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद भागवत कथा का आयोजन ग्रेटर नोएडा के जैतपुर में 10 जुलाई से 16 जुलाई तक किया जा रहा है। आज बाबा बागेश्वर के दिव्य दरबार का आयोजन सुबह 10 बजे से हुआ जिसके बाद ऐसी स्थिति बन गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH