City NewsRegional

राजस्थान सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा बर्खास्त, बोले- जो सच लगता है वही बोलता हूं

जयपुर। राजस्थान सरकार में सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा को बर्खास्त कर दिया गया है। बर्खास्तगी को लेकर राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि जो सच लगता है वो बोलता हूं, जनता ने इसी के लिए भेजा है। राजेंद्र सिंह गुढ़ा ऐसा ही है। उन्होंने कहा कहीं भी, किसी भी जगह किसी के साथ अत्याचार होता है, तो राजेंद्र गुढ़ा वहां पहुंचता है। डांगावास में पांच-छह दलितों की हत्या हो गई थी, वहां भी राजेंद्र गुढ़ा चला गया, जहां कहीं कोई अपहरण हुआ तो वहां भी मैं गया। मैं अंतरआत्मा की आवाज पर चलता हूं और सच बोलता हूं।

दरअसल, महिला सुरक्षा के मुद्दे पर सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने अपनी ही कांग्रेस सरकार पर सवाल उठा दिए थे। उन्होंने कहा था कि हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए। हमें ये बात स्वीकार करनी चाहिए कि हम महिलाओं की सुरक्षा में असफल हो गए। प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, इसलिए हमें मणिपुर के बजाय अपने गिरेबान में झांकना चाहिए।

राजेंद्र गुढ़ा के इस बयान के बाद भाजपा सरकार पर हमलावर हो गई थी। नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर ने कहा था कि राजस्थान में बहन-बेटियों के ऊपर हो रहे अत्याचारों व दुष्कर्म की असलियत स्वयं सरकार के मंत्री राजेन्द्र गुढ़ा बता रहे हैं। राठौर ने कहा संविधान के आर्टिकल 164(2) के अनुसार मंत्रिमंडल सामूहिक उत्तरदायित्व के आधार पर काम करता है और एक मंत्री का बयान पूरे मंत्रिमंडल यानी सरकार का माना जाता है। मुख्यमंत्री जी, हमारी नहीं तो कम से कम अपने मंत्री के बयान पर तो संज्ञान लो। गृहमंत्री के रूप में लचर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी तो संभाल लो।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH