Entertainment

पंजाबी सिंगर व एक्टर सुरिंदर शिंदा का निधन, सदमे में पंजाब म्यूजिक इंडस्ट्री

नई दिल्ली। पंजाबी सिंगर व एक्टर सुरिंदर शिंदा का निधन हो गया है। 26 जुलाई 2023 को उन्होंने लुधियाना के अस्पताल में आखिरी सांसें ली। सुरिंदर 64 साल के थे। पंजाब म्यूजिक व फिल्म इंडस्ट्री में वह काफी मशहूर रहे हैं।

20 दिन से लुधियाना के अस्पताल में भर्ती पंजाबी सिंगर सुरिंदर शिंदा के निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री सदमे में है। शिंदा पिछले कई दिनों से अस्पताल में एडमिट थे लेकिन उनकी सेहत लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह कुछ दिन से वेंटिलेटर पर थे। वहीं बुधवार को सुबह 7.30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

सिंगर की मौत की खबर पर जहां इंडस्ट्री के दूसरे लोग शोक जता रहे हैं वहीं पंजाब के सीएम व एक्टर-सिंगर भगवंत मान ने भी ट्वीट करके सिंगर को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH