City NewsRegional

झारखंड : गिरिडीह में पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बस, 3 की मौत, 24 घायल

रांची। झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार रात एक बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए 50 फ़ीट नीचे नदी में गिर गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। कहा जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। जानकारी लगते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। बस में फंसी सवारियों और नदी में डूबे लोगों का रेस्क्यू किया गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

गिरिडीह उपमंडल पुलिस अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि हादसा गिरिडीह डुमरी रोड पर रात करीब 8.40 बजे हुआ। रांची से गिरिडीह जा रही बस बराकर नदी में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही राहत और बचाव का काम शुरू कर दिया गया।

गिरिडीह के सिविल सर्जन डॉ.एसपी मिश्रा ने बताया, “घटना में तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया है, जबकि 24 लोग घायल हैं।” इस बीच, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्विटर पर कहा, “झारखंड के गिरिडीह में रांची से गिरिडीह आ रही बस के बराकर नदी में दुर्घटनाग्रस्त होने का दुःखद समाचार मिला है। परमात्म दिवंगत आत्माओं की शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति दे। जिला प्रशासन की तरफ से घायल लोगं को चिकित्सा सुविदा उपलब्ध कराई जा रही है। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ”

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH