Entertainment

मां बनीं इलियाना डीक्रूज, इंस्टाग्राम पर शेयर की बेटे की क्यूट फोटो

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डीक्रूज मां बन गई हैं। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की। एक्ट्रेस ने अपने बेटे की एक फोटो शेयर करते हुए बेबी का नाम रिवील किया है। एक्ट्रेस का बेटा बहुत ही क्यूट है। फोटो में न्यू बॉर्न बेबी सोता हुआ नजर आ रहा है।

इलियाना ने पोस्ट में बेबी का नाम भी रिवील किया है। उन्होंने अपने बच्चे का नाम Koa Phoenix Dolan (कोआ फोनिक्स डोलन) रखा है। इलियाना ने यह भी बताया कि उन्होंने 1 अगस्त के दिन बेटे को जन्म दिया था।

पोस्ट शेयर करते हुए इलियाना ने लिखा, “हम अपने बच्चे का स्वागत करने पर कितना खुश है, इसका बयां शब्दों में नहीं किया जा सकता।” इलियाना के पोस्ट पर फैंस उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। अथिया शेट्टी, नरगिस फाखरी, डब्बू रतनानी सहित कई सेलेब्स ने भी अभिनेत्री को बधाई दी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH