Sports

जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी हीथ स्ट्रोक के निधन की खबर निकली अफवाह, हेनरी ओलंगा ने बताई पूरी सच्चाई

नई दिल्ली। आज सुबह आई एक खबर ने खेल जगत की दुनिया में मायूसी ला दी। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, जिम्बाब्वे के पूर्व खिलाड़ी हीट स्ट्रोक अब दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर सुनकर तमाम खिलाड़ी और फैंस उन्हें श्रद्धांजलि देने लगे। लेकिन तभी अचानक जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलंगो ने पोस्ट करके जानकारी दी कि हीथ स्ट्रीक अभी जिंदा हैं। इसके बाद तो हर तरफ खलबली मच गई।

जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान हीट स्ट्रीक पिछले काफी समय से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें लीवर में लेवल-4 का कैंसर है और साउथ अफ्रीका में उनका इलाज चल रहा है। ऐसे में जब उनके निधन की खबर आई, तो क्रिकेट के गलियारों में शोक का सन्नाटा पसर गया।

दरअसल, पूर्व क्रिकेटर हेनरी ओलंगा ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी कि बहुत ही दुखद खबर आई है कि हीथ स्ट्रीक अब हमारे बीच नहीं रहे। जिम्बाब्वे क्रिकेट के महान क्रिकेटर की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ खेलना सम्मान की बात रही।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH