NationalScience & Tech.

इसरो के काम करने का तरीका शानदार, चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी: राकेश शर्मा

नई दिल्ली। अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा ने बुधवार को कहा कि इसरो के काम करने के तरीके को जानकर, मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान 3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी।” शर्मा नेशनल ज्योग्राफिक चैनल और डिज़्नी+हॉटस्टार पर चंद्रयान-3 के लाइव सिमुलकास्ट पर जानकारी प्रदान करने के लिए अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और इसरो के अध्यक्ष एस. सोमनाथ जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों के साथ शामिल होंगे।

अंतरिक्ष यात्रा के लिए सोवियत इंटरकोसमोस कार्यक्रम सोयुज टी-11 से 3 अप्रैल 1984 को उड़ान भरने वाले शर्मा ने कहा, “पिछले 40 वर्षों में सीमित संसाधनों के बावजूद इसरो ने एक शानदार यात्रा की है। हमने पिछले कुछ वर्षों में जो कार्यक्रम चलाए हैं उन्होंने दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है।”

उन्होंने कहा, “अंतरिक्ष अन्वेषणों में उतार-चढ़ाव आते हैं, लेकिन हम अपने दृष्टिकोण पर केंद्रित रहे हैं, और इसरो के काम करने के तरीके को जानते हुए मैं गर्व से कह सकता हूं कि चंद्रयान-3 की सुरक्षित लैंडिंग होगी। मैं चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की आशा करता हूं।”

लाइव में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम केंद्र के सीईओ और सह-संस्थापक सृजन पाल सिंह; अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के पूर्व कमांडर क्रिस हेडफील्ड और नासा के वोयाजर इंटरस्टेलर मैसेज के क्रिएटिव डायरेक्टर और एमी विजेता लेखक एन. ड्रूयन भी शामिल होंगे।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH